पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने किया विषपान।

0
269



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के थारू टोला निवासी धन माया देवी (30) ने पारिवारिक कलह से तंग आकर विषपान कर आत्महत्या का प्रयास किया।इसके बाद परिजनों ने महिला को चिंताजनक हालत में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर में भर्ती कराया।वहां से चिकित्सक विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बगहा रेफर कर दिया।महिला हरिनारायण महतो की पत्नी है। बताया गया कि महिला काफी तनाव में थी। उसने परेशान होकर विषपान कर लिया।महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला के परिवार में किसी बात को लेकर तीव्र विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत देखते हुए बगहा रेफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here