सेवानिवृत शिक्षक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन।

0
194
फाइल फोटो



Spread the love

फाइल फोटो

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।

बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत मधुबन खिलौनिया गांव निवासी 83 वर्षीय सेवा निवृत शिक्षक रामविलास भट्ट का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को दिन के करीब लगभग 1:30 बजे इस लोक को छोड़ परलोक सिधार गए, निधन की खबर सुनते ही परिवार के अलावे रिश्तेदारों एवं शिक्षक समाज एवं पेंशनर समाज ने काफी दुख व्यक्त किया है। पेंशनर समाज के संगठन के अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल सचिन रामानंद पंडित अर्जुन झा कौशल किशोर पंडित दर्जनों सेवानिवृत शिक्षक गणों द्वारा एवं पेंशनर्स समाज से जुड़े सभी शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्ति निधन शिक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपस्थित सेवानिवृत्ति प्राचार्य पेंशनर समाज के सचिव रामानंद पंडित ने बताया कि पेंशनर समाज का एक कुशल ज्ञानी शिक्षक हम पेंशनर परिवार को छोड़कर चल बसे, यह अपने जमाने का एक ऐसे शिक्षक थे। जो हर क्षेत्र में इनका कर शैली काबिले तारीफ किया वही सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य अर्जुन झा ने बताया कि रामविलास भट्ट आज हमारे बीच नहीं रहे। एक समय था जब जमुना नाटक कला परिषद के तत्वावधान में समता मध्य विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा हो या दुर्गा पुजा जब नाटक का आयोजन होता था तो स्वर्गीय भट का अहम भूमिका हुआ करता था। इन्हीं के नेतृत्व में नाटक खेला जाता था प्रॉन्पटर और डायरेक्टर का कार्य इन्हीं के द्वारा संभाला जाता था। खेलकूद प्रतियोगिता में भी यह काफी रुचि लेते थे। सेवानिवृत कर्मचारी कुलदीप नारायण पंडित ने स्वर्गीय भट्ट का चर्चा करते हुए बताया कि हमारे गुरु थे। शंभूगंज आंचल के बरोथा विद्यालय से वर्ष 1998 ईस्वी में यह सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी इनका दिनचर्या सामाजिक सौहार्द वातावरण के प्रति बराबर लगा रहता था। उनके गुजरने से समाज को एक बहुत बड़ी छाती हुई है। साथी काफी लोगों ने उनकी गुजरने का दुख व्यक्त किया जिसमें पेंशनर समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल सचिन रामानंद पंडित अर्जुन झा कुलदीप नारायण पंडित पंकज भट्ट विनोद भट्ट मुनेश्वर भट्ट ललन कुमार भट्ट अजीत कुमार भट्ट पीयूष कुमार सक्षम कुमार विकास कुमार प्रनमोहन झा विजय झा पप्पू झा इसके अलावा भी अन्य लोगों ने भी इसके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here