जटाशंकर धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड राम नाम संकीर्तन प्रारंभ।

0
318



Spread the love

जटाशंकर मंदिर परिसर में राम नाम संकीर्तन के लिए 151 कन्याओं ने त्रिवेणी संगम से भरा जल

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। वीटीआर के सघन वन क्षेत्र में अवस्थित जटाशंकर धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे अखंड राम नाम संकीर्तन का श्री गणेश थारू कल्याण महासंघ तपा राजपुर सोहरिया द्वारा किया गया। इसके लिए शुक्रवार की सुबह 151 कन्याओं ने नारायणी के संगम तट से जल भर इस पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत की। इस अवसर पर थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष महेश्वर काजी, जिप अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, ईडीसी अध्यक्ष राजेश कुमार काजी, अभय कुमार महतो आदि मौजूद रहे।

इस बाबत थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष महेश्वर काजी ने बताया कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है। प्रत्येक साल थारू समुदाय द्वारा जटाशंकर मंदिर परिसर में 24 घंटे के लिए अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन कराया जाता है। इस आयोजन में थरुहट के सभी लोगों का सहयोग रहता है। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त जलाभिषेक के लिए बोल बम की जय घोष लगाते मंदिर परिसर में आ रहे हैं, और एक तरफ राम नाम का संकीर्तन भी हो रहा है। वहीं दूसरी और भंडारा चल रहा है। यह सब भोलेनाथ की कृपा है।

24 घंटे चलेगा भंडारा

जटाशंकर मंदिर परिसर में शुक्रवार से आयोजित राम नाम संकीर्तन में जो भी भक्त आएंगे उन्हें भोजन कराने की पूरी व्यवस्था है। इस दौरान मंदिर परिसर में 24 घंटे भंडारा का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here