फेसबुक पर हुआ प्यार मंदिर और कोर्ट में रचाई शादी।

0
357



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।

बिहार/बांका। प्रखंड अंतर्गत पंचायत खेसर के टोला घनुआ गांव की निर्मल कुमार मंडल की 21 वर्षीय रौशनी कुमारी एवं रजौन थाना क्षेत्र के खैरा गांव के गोपाल हरिजन के 23 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार हरिजन में फेसबुक चलाने के दौरान बात चीत हुई बात चीत के ही दौरान दोनों में प्यार का इजहार होने लगा। 12 जूलाई को रौशनी कुमार घर से भाग कर रजौन पहुंच गयी। 14 जूलाई को दोनों प्रेमी युगल द्वारा जेठौर बाबा मंदिर में सादी रचाई। फिर दोनों बांका कोर्ट पहुंच कर कोर्ट में भी सादी कर लिया। इस बात की पुष्टि करते हुए खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने जानकारी देते हुए बताया थानाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया की लड़की की उम्र 21 बर्ष है जब की लड़का का उम्र 23 बर्ष है। लड़का सुरज कुमार हरिजन दिल्ली में सुबास नगर में किसी रेसटोरेंट में काम करता है। लड़की के परीजनो द्वारा लड़की की गायव होने के संबंध में लिखित आवेदन देते हुए बरामद करने को लेकर गुहार लगाई गयी थी। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा काफी प्रयास करते हुए दोनों प्रेमी युगल को बरामद करते हुए थाना लाया गया है। आवेदन के आलोक में आगे की कार्यवाही करने की बात कही गयी है। परीजनो द्वारा लड़की को काफी समझाने बुझाने के बाबजूद भी लड़की एक साथ जिने मरने को तो यार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here