नहर पार करने के दौरान नहर में युवक डूबा, ग्रामीणों में मगरमच्छ व्यक्ति को निगलने की आशंका।

0
407



Spread the love

बगहा। प्रखंड बगहा एक के मझौवा पंचायत के सर्किल मझौवा निवासी हरिंदर चौधरी गंडक नहर पार करने के दौरान वह डूब गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हरिंदर चौधरी अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर घर वापस जा रहे थे। इस दौरान वह गंडक नहर पार कर घर जाने लगे उनकी पत्नी राजगंधी देवी ने उन्हें तैर कर जाने से मना भी की लेकिन वह नहीं माने और नहर पार करने लगे। जैसे ही बीच नहर में गए उसी दौरान मगरमच्छ हमला कर दिया और नहर में ले कर चला गया। पत्नी चिल्लाती रही लेकिन मगरमच्छ हरिंदर चौधरी को नहर के अंदर लेकर चला गया। पत्नी रोती चिल्लाती घर पहुंची उसके बाद धीरे-धीरे गांव के लोग इकट्ठे होने लगे कुछ लोगों ने अपने स्तर से बाहर बाहर से खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। कुछ दूर पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया लोगों ने वहां जाकर देखा तो मगरमच्छ उल्टा पेट सोया हुआ था और उसका शरीर पूरा भारी दिख रहा था। जिससे लोगों में शंका है कि हरिंद्र को मगरमच्छ ने निगल लिया है। इसके साथ ही लोगों ने 112 पर फोन कर जानकारी दी। तथा स्थानीय थाना को भी सूचना दिया। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना के थानाध्यक्ष ज्योति पुंज के साथ पहुंचे मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित विभाग को सूचना दी। दो घंटों के इंतजार के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीम में खोज बिन शुरू किया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी अनुसार मृतक के चार पुत्री एवं दो पुत्र है सभी का उम्र लग भग से 12 से 17 का बताया जा रहा है। वहीं घटनास्थल पर कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी जयेश मंगलम सिंह उर्फ जय सिंह ने पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए फॉरेस्ट विभाग को दूरभाष के माध्यम से मगरमक्छ की रेस्क्यू के लिए सुचित की। वहीं घटनास्थल पर फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी पहुंचे तथा जायजा लेने के बाद, रेस्क्यू की प्रकिया को करने का आश्वासन दिया। मौके पर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बबलू मिश्रा उप मुखिया परशुराम साह ने डूबे व्यक्ति की जानकारी साझा किया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक व्यक्ती को एसडीआरएफ की टीम शव खोजने में नाकाम रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here