पिपरासी से आए बच्चों ने स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में किया भ्रमण ,खूब मौज मस्ती की।

0
305



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर। पिपरासी से शैक्षणिक भ्रमण पर आए छात्र छात्राओं ने इको पार्क में स्थित झूले का गुरुवार को खूब आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों ने नेपाल स्थित पहाड़ के मनोरम दृश्य का भी दीदार किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रामाधार कुशवाहा ने बताया कि बच्चों के संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए भ्रमण अति आवश्यक है, इससे बच्चों में आत्मविश्वास की भावना मजबूत होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह शाम पार्क की सैर और स्वच्छ हवा के बारे में बच्चों को बताया गया। भ्रमण के दौरान आज के परिवेश में सिमटती हुई धरती के लिए पेड़ पौधे की उपयोगिता एवं उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। भ्रमण स्थल पर आयोजित गतिविधियों से विद्यार्थियों को खेल-खेल में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल व अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने से ही बच्चों का सर्वागीण विकास होता है।

छात्र-छात्राओं ने पैदल ही किया वाल्मीकि आश्रम का दौरा

शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंचे छात्र-छात्राओं ने वाल्मीकिनगर पहुंचने के बाद ईको पार्क, झूला पुल, जंगल कैंप की खूबसूरती को निहारने के बाद वाल्मीकि आश्रम पहुंचे। वाल्मीकि आश्रम तक की यात्रा बच्चों ने पैदल ही किया। छात्र-छात्राओं ने वाल्मीकिनगर पहुंच लव कुश की जन्मस्थली को देख काफी खुश नजर आ रहे थे। बच्चों ने बताया कि पैदल वाल्मीकि आश्रम पहुंचना काफी रोमांचक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here