आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया शुरु।

0
304



Spread the love

बांका रिपोर्टर :- रजनीश कुमार चौधरी

बांका। बिहार में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया 25 जून 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। यह अभियान पूरे राज्य में तीव्र गति से चल रहा है, जिसके अंतर्गत मतदान केंद्र पदाधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (Enumeration Form) का वितरण कर रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य है जहां इस प्रकार का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित हो रहा है।

इसी क्रम में बांका जिले में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बांका श्री नवदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में मतदान केंद्र पदाधिकारी एवं बीएलओ द्वारा फॉर्म का वितरण कार्य किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका दीदियों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। जीविका समूहों के माध्यम से योग्य मतदाताओं तक पहुंचने का भरसक प्रयास हो रहा है, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

इस अभियान के अंतर्गत बीएलओ ऐप के माध्यम से बांका जिला के मतदाता का पहला सत्यापन 163-बेलहर विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 84 (पंचायत भवन साहेबगंज – दायां भाग) से की गई है।

श्री त्रिपुरारी भगत विधान मतदान केंद्र संख्या 84 – पंचायत भवन साहेबगंज दाया भाग के बीएलओ हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं से वापस प्राप्त गणना फॉर्म को अपलोड करने की सुविधा मंगलवार की शाम बीएलओ ऐप पर शुरू की गयी। सुविधा शुरू होते ही श्री त्रिपुरारी भगत ने फॉर्म अपलोड कर बांका में जारी इस महाअभियान को पूर्णता की ओर गति प्रदान किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री नवदीप शुक्ला, द्वारा भी प्रथम बीएलओ बनने पर श्री त्रिपुरारी भगत को बधाई देते हुए अन्य बीएलओ को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपना सत्यापन अवश्य कराने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here