




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र नौगांय गांव से गुप्त सूचना पर अंकज कुमार एस आई शरद श्रीकांत के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में फुल्लीडुमर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि अंकज कुमार पर बर्ष 2021 मे शराब कारोबार करने पर प्राथमिक दर्ज हुआ था। तब से यह पुलिस के भय से फरार चल रहा था। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया की अंकज यादव पर न्यायालय विशेष उतपाद प्रथम बांका के द्वारा वारंट निर्गत हुआ था। उसी आधार पर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को न्यालय बांका पुलिस की सुरक्षा में भेज दिया गया है।