




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका।
बिहार/बांका। राष्ट्रीय जनता दल के राज्य स्तर पर संगठन चुनाव को लेकर अभियान चल रहा था। इसी आधार पर राज्य के बांका जिला के तमाम प्रखंडों के साथ फुल्लीडुमर प्रखंड में भी 28 मर्ई 2025 को जिला संगठन के द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक रामानंद यादव की उपस्थिति में धनंजय मंगल को दोबारा प्रखंड अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया था। लेकिन प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण घोषणा नहीं की गयी थी। 28 जून 2025 फूली डूमर प्रखंड मुख्यालय में स्थित वैष्णवी मां दुर्गा माता थान दुर्गा मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित करते हुए पार्टी संगठन के पर्यवेक्षक रामानंद यादव के द्वारा धनंजय मंगल को आज प्रमाण पत्र भी इस सम्मान समारोह के उपलक्ष में दिया गया। आज के सम्मान समारोह में प्रखंड के सभी 11 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष के अलावा जिला संगठन के पदाधिकारी एवं प्रखंड संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। उपस्थित सभी संगठन के पदाधिकारी ने प्रदेश के पिछले जाति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को बनाए जाने एवं पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को बनाए जाने के प्रति आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर जिला संगठन के पदाधिकारी रामानंद यादव उमाशंकर राय यशवंत राय के अलावे प्रखंड संगठन के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार यादव जयद्रथ कुमार राहुल रंजन अमरेंद्र कुमार राय इसके साथी सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष के रूप में। पंचायत कैथा से रुपेश कुमार पथडडा से शंकर यादव, तेलिया पहाड़ से राजेश कुमार यादव, उत्तरी कोझी से राज कुमार देव, सादपुर से सौरभ कुमार सुमन, केंदुआर से सुरज कुमार, खेसर से शशि कांत यादव, राता से मुकेश सिंह, भितिया से कुन्दन कुमार, दक्षिणी कोझी से विन्देश्वरी यादव, फुल्लीडुमर से लालजी यादव पंचायत अध्यक्ष के रुप में उपस्थित थे। सभी के द्वारा दोबारा प्रखंड के अध्यक्ष बनने पर सभी लोगों के द्वारा फुल माला पहनाकर एवं बुके गुलदस्ता भेंट करते हुए स्वागत किया गया।