




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव निवासी अशोक पंजीयारा कई मामले के अभियुक्त वर्षों से फरार चल रहा था। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस के द्वारा अशोक पंजीयारा को गिरफ्तार करने को लेकर बराबर छापेमारी किया जाता रहा लेकीन पुलिस की भनक लगते ही अभियुक्त फरार हो जाता था। पुलिस ने अशोक पंजीयारा को गिरफ्तार करने को लेकर जाल बिछाया हुआ था और अंत में एस आई राजीव रंजन के द्वारा पुलिस बल के सहयोग से गुरुवार की रात्रि अशोक पंजीयारा को गिरफ्तार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया है।