लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन अभियान प्रारंभ।

0
201



Spread the love

जिला ब्यूरो विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वाल्मीकि नगर थाना में लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस बाबत वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी लाइसेंसधारी शस्त्रधारियों को अपने हथियारों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन के दौरान हथियार की स्थिति, कारतूस की संख्या तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीकरण की स्थिति की गहन जांच की जा रही है। जिन शस्त्रधारियों द्वारा सत्यापन नहीं कराया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी शस्त्रधारी अपने लाइसेंसी हथियारों के साथ संबंधित थाना में पहुंचें। वहां हथियार, लाइसेंस और जरूरी कागजातों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। इसका मकसद शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here