मगरमच्छ दिवस पर प्रकृति प्रेमियों ने किया पौधरोपण।

0
411



Spread the love

पौधारोपण कर वन एवं जलीय जीव संरक्षण पर छात्र-छात्राओं से की चर्चा

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित एक विद्यालय में मंगलवार की सुबह प्रकृति प्रेमियों ने मगरमच्छ दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला की शुरुआत राष्ट्र गान एवं स्वाधीनता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यक्रम के
विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रोफेसर सुनील कुमार रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रगाश ईकोलॉजिकल ग्रीनवे फाउंडेशन, बेतिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं पर्यावरण प्रेमियों को डॉक्टर सुनील कुमार ने पर्यावरण के महत्व के साथ साथ विद्यार्थियों को शिक्षा के विशेष महत्व कैरियर संबंधित जानकारियां प्रदान की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विशिष्ट अतिथि से ढेरों प्रश्न पूछे। सुनिल कुमार ने विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यशाला के उपरांत छात्र-छात्राओं के साथ प्रकृति प्रेमियों ने पौधारोपण कर पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए शपथ भी लिया। विद्यालय परिवार सहित पर्यावरण प्रेमियों ने विशिष्ट अतिथि का स्वागत अंग वस्त्र से किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार पर्यावरण संरक्षण पर विशिष्ट विचार रखते हुए जलीय पारितंत्र में मगरमच्छ के महत्व को रेखांकित किया।बताया कि हमलोग आस पास की जनता भाग्यवश मगरमच्छ को देख पा रहे हैं। हालांकि हमें इस जलीय जीव से सतर्क भी रहना पड़ेगा। लेकिन इनका इस प्रकृति में बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने गंडक नदी के पौराणिकता का उल्लेख भी किया। सिंगल यूज प्लास्टिक बैग के बहिष्कार की अपील के साथ साथ कपड़े के झोले का भी वितरण किया गया। मनोज कुमार ने बताया कि अन्य पारिस्थितिक पारितंत्र की तरह फ्रेशवाटर ईको सिस्टम के लिए प्लास्टिक भस्मासुर सिद्ध हो रहा है। इस पर हमें सचेत रहना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here