



पर्यटन सत्र समाप्ति के पश्चात वन अपराधियों की गतिविधियों पर नकेल कसेगा वन प्रशासन, वन कर्मी रहेगे अलर्ट
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतीया/वाल्मीकिनगर। वीटीआर में मानसून के दौरान वन्यजीव तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। बारिश एवं हरियाली का सहारा लेकर वन्यजीव तस्कर शिकार एवं अवैध पातन जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए मानसून गश्त के दौरान वनकर्मी अलर्ट रहते हैं। इस दौरान टीम को वन्यजीवों के दिखाई देने तथा उनके पंजों के निशान को डायरी में दर्ज करना, कटान को देखना,मानवीय गतिविधियों पर नजर रखना, गश्त के बाद समीक्षा रिपोर्ट देना आदि दिनचर्या में शामिल होता है।
इस बाबत वाल्मीकि नगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि फिलहाल मानसून के आगमन में अभी देरी है। वरीय पदाधिकारीयों के निर्देश मिलने पर ऑपरेशन मानसून चलाया जाएगा। बारिश के मौसम में जंगल के अंदर घुसपैठ, वन अपराध और शिकार की घटनाएं रोकने के लिए यह पेट्रोलिग पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार ज्यादा स्मार्ट और आधुनिक तकनीक से युक्त होगी। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ऑपरेशन मानसून की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल वनों में सामान्य गश्त की जा रही है। नेपाल एवं उत्तर प्रदेश से सटे क्षेत्रों पर खास निगाह रखी जा रही है। उपलब्ध समस्त संसाधनों का प्रयोग गश्त में किया जा रहा है।
बाघों की सुरक्षा एक चुनौती
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग के सामने खास चुनौती रहती है। बाघों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।मानसून सीजन में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा टाइगर रिजर्व के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होती है, क्योंकि इस दौर में प्राय: शिकारियों की घुसपैठ बढ़ने लगती है। जंगल के अंदर कच्चे रास्तों पर बारिश का पानी भरने से गश्त करने वाले कर्मियों के लिए जंगल के चप्पे-चप्पे की निगरानी रखने में मुश्किलें आती हैं। इसलिए गश्त में हाथी का इस्तेमाल किया जाएगा। वन संपदा एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा संरक्षण के लिहाज से बरसात के मौसम में वन कर्मियों की गश्त में मुश्किलें आने लगती हैं। बरसात के दिनों में जंगल के अंदर पानी भरने से रास्ते दलदली हो जाते हैं। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए वाहनों के माध्यम से जंगल में गश्त करने में दिक्कतें आने लगती हैं। मानसून के दस्तक के साथ ही शिकारियों की गतिविधियां बढ़ने लगती हैं। दरअसल बरसात के दिनों में शिकारियों की घुसपैठ की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग की ओर से मानसून सीजन के दौरान गश्त को प्रभावी बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जाती है। यह व्यवस्था 15 जून से 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी। वनकर्मी टीम के साथ जंगल में गश्त कर रहें है। वीटीआर में रैपिड रिस्पांस यूनिट की स्थापना की गई है। इसके लिए दो खास वाहन दिए गए है। यह टीम किसी भी हिंसक जानवर को काबू कर सकेगी।
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में रेस्क्यू वाहन द्वारा जंगल में किसी भी वक्त घायल वन्य जीव को रेस्क्यू कर उसे पकड़ा जा सकता है। जंगल में किसी भी समय वन्य जीव को उपचार दिया जा सकता है जिसमें डॉक्टरों की टीम एवं उपयोगी सामान रखने की व्यवस्था है।










