




मधुबनी से सफरुद्दीन अंसारी की रिपोर्ट..
बगहा/मधुबनी। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना क्षेत्र के छितौना टोला गांव में एक महिला की गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के परिजनों द्वारा हत्या कर शव को गायब कर देने की बात कही जा रही हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई हैं। घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही हैं। अभी तक महिला का सुराग नहीं मिल सका है। पति विदेश में काम करता हैं।
गायब महिला के भाई तथा धवहीयां गांव निवासी संदीप कुशवाहा ने बताया कि, सुनैना देवी की शादी 7 साल पहले छितौना टोला गांव निवासी भरत कुशवाहा से हुआ था। भरत कुशवाहा 3 महीने से विदेश में हैं। शुक्रवार के दिन में महिला सुनैना देवी के माता पिता, भाई सभी लोग मिल कर अपने घर चले गए। उसके बाद रात में ग्रामीणों द्वारा फोन आया कि, सुनैना देवी फ़सरी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। सुबह जब हमलोग पहुंचे तो सुनैना देवी घर में नहीं थी। चारों तरफ खोजबीन किया गया किंतु कही अता पता नहीं चला। महिला के भाई ने बताया कि, आशंका है कि किसी के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि, सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। महिला का अभी पता नहीं चल सका है।