अज्ञात अपराधियों द्वारा 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या, अपराधी मौके से फरार।

0
1039



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के खेसर थाना अंतर्गत लंबा मैदान गांव में अज्ञात अपराधियों द्वारा एक 40 वर्षीय महिला कंचन देवी की घातक हथियार से हमला करते हुए शनिवार के रात्रि करीबन 12:00 के पूर्व हत्या करते हुए फरार हो गया। जानकारी हो की घटनाओं की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण को दिया गया। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण अपने दलबल के साथ घटनास्थल लंबा मैदान पहुंच गए। इस दौरान थानाध्यक्ष बलबीर वो लक्षण ने घटना से अवगत होते हुए जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कंचन देवी के पति पप्पू यादव जो विगत एक साल से अमृतसर में रहकर अपना दैनिक मजदूरी का कार्य करता है। वहीं मृतक के पुत्र दिलखुश कुमार यादव वह भी बिगत दो-तीन माह पूर्व सिकंदराबाद रोजी-रोटी को लेकर चला गया है। घर में अकेली कंचन देवी एवं उसके नाबालिक 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी थी। सूत्रों के जानकारी के अनुसार पति पुत्र बाहर रहने के कारण महिला अपने मोबाइल से बराबर किसी लोगों से बात करते रहती थी। इसी दौरान इस महिला को अवैध संबंध बन गया था। जिसका कभी-कभी इसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इतना ही नहीं कभी-कभी यह महिला अन्य जगहों पर भी अपने प्रेमियों के बुलाने पर चली जाया करती थी। स्थानीय सूत्रों से यह पता चल रहा है घटना के पीछे तमाम रहस्यों की जानकारी पुलिस को पूर्ण जानकारी हो गई है। लेकिन पुलिस इसकी पत्ता खोलने से अभी पीछे हट रही है। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा यह भी बताया गया कि जब तक मृतक के पति पप्पू यादव पुत्र दिल खुश यादव नहीं आ जाते हैं तब तक इस मामला को उजागर करना उचित नहीं है। मृतक के भाई शंभूगंज थाना क्षेत्र जोगी बघघा गांव निवासी एवं अन्य रिश्तेदार भी लंबा मैदान पहुंचे हुए हैं। जिनके द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस घटना की पूर्ण जानकारी लगाने को लेकर भागलपुर से टेक्निकल सेल के पदाधिकारी सीनियर वैज्ञानिक पवन प्रजा दीक्षित एवं आकांक्षा दीक्षित पहुंचकर तमाम बातों की जानकारी ली गई है। इस दौरान इस घटना को लेकर पूरे गांव में मायूसी छाया हुआ है। घटनास्थल से सटे कई घर मौजूद हैं। घना आबादी गांव है। इसके बाद भी अपराधी मध्य रात्रि में घटना का अंजाम देकर फरार हो गया। और अगल-बगल गांव के लोगों को किसी प्रकार की जानकारी नहीं हुई इस बात को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा काफी खेद व्यक्त किया जा रहा है। खासकर खेसर पुलिस के द्वारा लाश को अपने कब्जे में लेते हुए कानूनी प्रक्रिया करते हुए मृतक के भाई एवं ग्रामीणों के साथ पोस्टमार्टम को लेकर बांका भेज दिया गया है। घर में अकेले मृतक की पुत्री काजल कुमारी की रो-रो कर बुरा हाल हो रही है। ग्रामीण एवं रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक के पति और पुत्र आने के बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा। इस घटना की जानकारी बेलहर विधानसभा के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव को जानकारी प्राप्त होते ही दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया की इस घटना का जो भी अपराधियों द्वारा इतनी बड़ी अंजाम दिया गया है उसे अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई पुलिस करें। एवं अपराधियों का जल्द पता लगाकर गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे भेजा जाए। उधर विधायक ने अभी कहा कि उन मृतक परिवारों के प्रति में संवेदना व्यक्त करता हूं तथा मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें आत्मा को सद्गति प्रदान करें। साथ ही इस घटना को लेकर उप प्रमुख ग्रामीण बेनी शंकर यादव प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश विवेकानंद तांती इसके अलावा भी रिश्तेदार सूचित तक लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here