भूमि विवाद मामलों को लेकर डीसीएलआर बांका कोर्ट के फैसले के बावजूद भी अंचल अधिकारी फुली डूमर के द्वारा नहीं की जा रही है सुनवाई।

0
16

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। प्रखंड के दसुआ ग्राम वासी प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित एवं द्वितीय पक्ष उपेंद्र पंडित दोनों ग्रामीण दसुआ थाना खेसर जिला बांका का निवासी है दोनों पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मामला चल रहा था जिसमें प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित पिता स्वर्गीय राजगीर पंडित के द्वारा दिनांक 19 सितंबर 1993 ई में महेंद्र पंडित से केवल द्वारा खाता संख्या 1665/378 खेसरा 2721/1803 रखवा दो डिसमिल खरीद किया गया और खरीद की गई जमीन पर कुलदीप नारायण पंडित के द्वारा जोत आवाद करते आ रहा था जिसका जमाबंदी संख्या 718 है लगान रसीद भी हाल तक प्राप्त है प्रतिवादी उपेंद्र पंडित के द्वारा बाय जबरन खरीदी गई जमीन पर अपना हक जमाते हुए प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित के साथ मारपीट करने को लेकर धमकी दिया जाने लगा कुलदीप नारायण पंडित के द्वारा अंचल अधिकारी के द्वारा लगाए गए खेसर थाना में जनता दरबार में सभी करजातो के साक्ष के साथ आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई अंचल अधिकारी फूली डूमर के द्वारा 23 जुलाई 2022 को सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों के सहमति से अंचल अधिकारी द्वारा अंचल अमीन को इस भूमि के मापी हेतु नियुक्त किया गया अंचल अमीन के माफी प्रतिवेदन के आधार पर अंचल अधिकारी फुली डूमर द्वारा बाद संख्या 35/ 2022-23 को समाप्त कर दिया गया बावजूद जब प्रथम पक्ष अपने जोत जमीन पर जोत आबाद करने को लेकर गया तो फिर द्वितीय पक्ष उपेंद्र पंडित द्वारा जान मारने की धमकी एवं ₹100000 रंगदारी की मांग किया गया प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित इसके विरुद्ध डीसीएलआर बांका के न्यायालय में पहुंचे और अपने हक को लेकर मामला डरके जहां पर डीसीएलआर बांका मनीष कुमार के द्वारा सुनवाई करते हुए एवं सभी साक्ष्य को अवलोकन करते हुए विद्वान वकील के बहस के आधार पर प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित के पक्ष में फैसला सुनाते हुए यह दर्शाया गया है कि अंचल अधिकारी फुली डूमर को आदेश दिया जाता है कि प्रश्नगत भूमि का मापी कर सीमांकन करना सुनिश्चित करेंगे एवं द्वितीय पक्ष को निर्देश दिया जाता है कि आवेदक के शांतिपूर्ण दखल कब्जे में हस्तक्षेप नहीं करेंगे डीसीएलआर बांका के इस फैसले के बावजूद भी प्रथम पक्ष कुलदीप नारायण पंडित न्यायालय के फैसले के आधार पर अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते हुए थक गए अंतिम बार खेसर पंचायत के पंचायत भवन में आज लगने वाले 2 जून 2026 मंगलवार के सहयोग शिविर में पुन; सभी साक्ष्य के साथ आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है इस संबंध में अंचल अधिकारी मनोज कुमार से पूछने पर बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में निश्चित तौर पर अग्रतार कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here