लवकुश घाट गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, आग में करीब आधा दर्जन घर आंशिक रूप से जल गए।

0
192



Spread the love

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के लवकुश घाट गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में करीब आधा दर्जन घर आंशिक रूप से जल गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताते चलें कि लव कुश घाट गांव में शनिवार को लक्ष्मण देव पासवान के फूंस के घर में अचानक से आग लग गयी। देखते-देखते आग विकराल रूप ले लिया। उसके बाद आग मनोज साहनी, परशुराम सिंह, गिरिजा देवी, एवं लड्डू साह के घर तक जा पहुंचा। घरों के लोंगो का अनाज व कपड़ा समेत घर के अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here