युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध कराएगा सीमा जागरण मंच, धर्मांतरण एवं अवैध गतिविधि पर रोकथाम के लिए सीमा जागरण मंच की हुई बैठक।

0
227



Spread the love

पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर के तीन आरडी पुल के समीप स्थित चंदेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की शाम सीमा जागरण मंच की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तापोश टैगोर ने किया। इस बैठक में संरक्षक मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार गुप्ता, संपर्क प्रमुख प्रेम कुमार, कृष्ण देव केसरी, शेखर सुमन, योगेंद्र बैठा एवं संजय कुमार के साथ अन्य सदस्य शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तापोश टैगोर ने सदस्यों को सचेत करते हुए कहा कि आए दिन सीमा क्षेत्र में धर्मांतरण का खेल खेला जा रहा है। यह हिंदू और हिंदुत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इस पर रोक लगाने के लिए सभी सदस्य जागरूक हो जाएं। सभी सदस्य का यह दायित्व बनता है, कि वह इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में जहां कहीं भी इस प्रकार की घिनौना काम किया जा रहा है, इसकी सूचना सीमा जागरण मंच के वरीय अधिकारियों सहित अध्यक्ष को दें। ताकि समय रहते इस पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं दूसरी ओर सीमा जागरण मंच के द्वारा सीमा क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जब समाज में हमारे किए गए कार्यों की चर्चा होगी, तब हमारा संगठन और मजबूत होगा। साथ ही हम सभी को सामाजिक कार्यों में भी रुचि दिखाने की जरूरत है। सत्ता के साथ सामाजिक कार्य सीमा जागरण मंच के लिए बहुत जरूरी है। हमारा यह भी दायित्व बनता है कि बॉर्डर क्षेत्र में अगर किसी प्रकार का अवैध गतिविधि हो रहा हो तो हमको भी उसे पर रोकथाम के लिए आगे आना चाहिए। बता दे की पंचायत स्तर पर सीमा जागरण मंच का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष का पदभार अजय कुमार झा और उपाध्यक्ष शेखर सुमन को मनोनीत किया गया है। मंच की अगली बैठक 12 मई को निर्धारित किया गया है। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here