



वाल्मीकि नगर से विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..
लौरिया ब्लॉक चौक का रहने वाला है रवि और ज्ञानेंद्र
वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के चमैनिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार से जा रही बाईक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 की टीम की मदद से घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे बगहा भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। मूड होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई इसके बाद यह दुर्घटना घटी।इस बाबत जीएनएम नंद किशोर सैनी ने बताया कि घायल रवि कुमार साह पिता मैनेजर साह ब्लॉक चौक लौरिया का रहने वाला है। उसे गंभीर चोट आई है। बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया है। उसके साथ आए उसके दोस्त ज्ञानेंद्र कुमार भी जख्मी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। रवि कुमार के कान से ब्लड निकल रहा है। चोट गंभीर है।










