प्रशिक्षण प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने फूली डोमार में किया योगदान।

0
213



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। प्रखंड के कृषि कार्यालय में प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश के आलोक में अपना योगदान कर लिया है। योगदान करने के बाद प्रखंड कृषि कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड कृषि समन्वय ओमप्रकाश भारती, मोहम्मद जियाउल मुस्तफा, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सत्यम कुमार पंचायत कृषि सलाहकार शैलेंद्र कुमार , राजेश कुमार शर्मा, उमाशंकर कुमार , मनोज देव , सदानंद कुमार आदि लोगों ने देवाशीष कुमार का स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवाशीष कुमार ने बताया कि जिले के विभागीय कृषि पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर फुली डूमर कृषि कार्यालय में योगदान किया हूं। आगे जो मार्गदर्शन मिलेगा वह किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here