




बगहा/चौतरवा। ईद पर्व को शांतिपूर्व माहौल में संपन्न कराने को लेकर चौतरवा थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों और विभिन्न गांवों में रविवार की शाम में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च की अध्यक्षता चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने किया। इस संदर्भ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का पर्व बहुत ही बड़ा त्यव्हार है। यह पर्व आपसी भाईचारा तथा सद्भाव का महा पर्व है। यह पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके इसके लिए ईद की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च निकाली गई है ताकि निर्भीक तथा भयमुक्त माहौल में ईद का पर्व मनाई जा सके। वैसे नमाज के दौरान भी पुलिस बलों की तैनाती की व्यवस्था की गई है।