ईद एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

0
215



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। फुली डूमर परिसर में शनिवार को ईद त्योहार एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर वीडियो कृष्ण कुमार अंचल अधिकारी मनोज कुमार थाना अध्यक्ष बबलू कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर थाना के एस आई शरद श्रीकांत एस आई संदीप कुमार के अलावे थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पूजा समिति के सदस्य गण ईद के अंतिम रमजान को लेकर मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को कर्म बार सभी पदाधिकारी ने निर्देश देते हूं कहा कि दोनों समुदाय के लोग अपना अपना त्यौहार शांति एवं सौहार्द वातावरण मनावें। अगर कहीं भी किसी प्रकार कठिनाई है तो इस बैठक में जानकारी दें। फुल्लीडुमर मुख्य बाजार में चैती दुर्गा पुजा समिति के सदस्य एवं झाझा दुर्गा पुजा मंदीर का चापाकल को मरम्मत करने के संबंध में बिडीओ को जानकारी दि गयी। बि डी ओ कृष्णा कुमार के द्वार पि एच डी के जेई को दुरभाष पर सुचना देते हुए दोनों जगहों पर चापाकल मरम्मती करने को लेकर निर्देशित किया। वहीं डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा गया साथ ही कई डीजे बाले को बुला कर साफ़ शब्दों में कहा की किसी भी शर्त पर डीजे पूजा में नहीं बजेगा अगर कोई डीजे बाला हरकत किया तो सारा समान जप्त करते हुए डीजे बजाने बाले सभी को गिरफ्तार करते हुए प्राथमिक दर्ज करते हुए न्यायालय बांका भेज दिया जायगा। ईद के अंतिम नमाज के दौरान एवं दुर्गा पुजा के अष्टमी के दिन महिलाओं के काफी भिड़ के दिन पुलीस बल एवं अंतीम दिन बलि पड़ने के दिन पुलीस बल की मांग की गयी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबलू कुमार द्वारा पुलिस बल देने की बात कही गई है साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here