चंद्रशेखर नगर भवन बांका में राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की पूर्ण तैयारी जोरों पर।

0
225



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बाँका। बिहार बांका जिले के चंद्रशेखर नगर भवन बांका में 25 मार्च 2025 मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश कार्यालय के आदेश अनुसार मंच का संचालन जिला दलित सेनन के अध्यक्ष करेंगे। जबकि मंच पर वरीयता के आधार पर नेताओं को बैठने का कार्य एवं क्रमवार संबोधन करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को तैयारी को लेकर पार्टी के जिला कोर कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी करनी गई है कार्यक्रम दिन के 11:00 बजे से प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष बांका नीरोज कुमार सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कार्यकर्ता सम्मेलन बांका के धरती पर चंद्रशेखर नगर भवन में होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सूरजभान सिंह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, पूर्व सांसद चंदन सिंह पार्टी के बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव केशव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने बांका के मंदार के धरती पर पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम को भाव रूप देने को लेकर जिले के कई जगहों पर त्वरण द्वारा बनाया गया है शहर के चारों तरफ बैनर झंडा पोस्ट लगाकर सजाया गया है इस दौरान जिला दक्ष ने यह भी बताया कि जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चंद्रशेखर नगर भवन में पहुंच रहे हैं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को पार्टी कार्यालय बांका में एक समीक्षात्मक बैठक जिला कोर कमेटी के साथ जिला अध्यक्ष के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आसिफ खान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुरुदेव पासवान प्रधान महासचिव जयप्रकाश राय जिला सचिव मंटू राय संगठन मंत्री दीप नारायण राय कोषाध्यक्ष दिलीप राय जिला दलित सी अध्यक्ष जितेंद्र पासवान आदिवासी सेल शिवलाल हांसदा प्रखंड अध्यक्ष बाराहाट सिकंदर कुमार प्रखंड अध्यक्ष कटोरिया रविशंकर शर्मा इसके साथ ही अन्य पार्टी कार्यकर्ता गण कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here