




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। बांका जिला चांदन प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बडफेडा के अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय तेतरिया में कार्यरत सहायक शिक्षक गोपाल यादव के मनमाने पान से ग्रामीण एवं प्रधान शिक्षिका काफी परेशान है। ग्रामीण देवनारायण कुमार यादव साकिन धावाकोल,मनीर अंसारी धावाकोल, राजेश्वर यादव, बैजू टुडू, भोलाटुडु, सादिक अंसारी, कलीम अंसारी आदि लोगों ने सहायक शिक्षक गोपाल यादव के मनमाने पान का दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि गोपाल यादव सहायक शिक्षक का घर धावकोल पड़ता है। गोपाल यादव प्रतिदिन विद्यालय में हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब हो जाते हैं और समय फिर संध्या 4:00 बजे विद्यालय जाकर हाजिरी बना लेते हैं पठान पाटन से किसी प्रकार का मतलब इन सहायक शिक्षक को नहीं है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सहायक शिक्षक गोपाल यादव का कहना है कि मैं अपने मन से स्कूल आऊंगा अपने मन से जाऊंगा मैं किसी के कहने पर नहीं चलूंगा इससे ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने यह भी कहा कि लगातार इनकी यही शिकायत है। कभी विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नहीं करते हैं इस संबंध में जब प्रोन्नत मध्य विद्यालय तेतरिया के प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी से जब जानकारी ली गई उन्होंने भी साफ शब्दों में कहा कि उनके मनमाने पान की शिकायत मैंने लिखित रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर चंदन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार राज बांका को भी मैंने किया है। इसके बावजूद भी सहायक शिक्षक की रवैया लगातार जारी है विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य नहीं करना विद्यालय में हाजिरी बनाकर गायब हो जाना ऐसी कई शिकायतें इनका है जिस संबंध में मेरे द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन सुरेश ठाकुर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार राज को भी लिखित जानकारी उपलब्ध करा दी गई है इस संबंध में जब प्रथम शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर से इस संबंध में जानकारी लेना चाहत उन्होंने बताया कि प्रधान शिक्षिका को यह निर्देश दिया गया है। कि 9:30 बजे के बाद से हाजिरी बनाकर अगर सहायक शिक्षक गोपाल यादव गायब रहते हैं तो उपस्थिति पंजी में समय निर्धारित करते हुए गायब लिख दीया जाय उपस्थिति पंजिका छाया कॉपी उपलब्ध करा दिया जाए जिससे कि उन पर कार्यवाही करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया जाएगा।