प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने पेयजल की समस्या को देखते हुए किया स्थलीय जाँच।

0
460

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…

बिहार/बांका। जिला पदाधिकारी बांका के आदेश के आलोक में गर्मी मौसम आने के पूर्व से पेयजल समस्याओं को दूर करने को लेकर मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना द्वारा बनाए गए जल की नाल जल मीनार के द्वारा वार्ड के नागरिकों को पानी मिल रही है कि नहीं। इसकी जांच को लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह को आदेश दिया गया था आदेश का पालन करते हुए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार को प्रखंड के भितिया पंचायत के वार्ड संख्या 16 नाढापहाड एवं वार्ड संख्या 14 बनरचुआ का स्थलीय जांच किया गया। जांच के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दोनों जगह पर कुछ खामियां थी। जिसे दूर करते हुए पानी का संचालन प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान शशि कुमार सिंह ने यह भी बताया कि जांच के क्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर एवं अन्यलो मौजूद थे। इन्होंने यह भी बताया कि जांच का प्रतिवेदन जिला को समर्पित कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here