प्रखंड सभागार फूललीडुमर में शनिवार को प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश के अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित।

0
272



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..

बिहार/बाँका। प्रखंड सभागार फूललीडुमर में 22 फरवरी 2025 शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कुछ पदाधिकारी ही आज के सामान्य बैठक में उपस्थित हो पाये। कुछ मैट्रिक परीक्षा में कार्यरत रहने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो पाये। समिति सदस्यों में से कुछ उपस्थित हो पाये कुछ नहीं हो पाये वहीं मुखिया गणों में भी उपस्थिति की संख्या नहीं के बराबर थी। पदाधिकारी के रुप में सिर्फ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह के अलावे उप प्रमुख बेनी शंकर यादव रामानंद यादव जय पाल मरांडी बिवेका नंद मंडल के अलावे अन्य कुछ लोग उपस्थित थे।

आज के पंचायत समिति के सामान्य बैठक में एक दो मुद्दे पर चर्चा हुई। कोरम को पुरा करते हुए बैठक समाप्त कर दी गयी। रामानंद यादव समिति सदस्य के द्वारा आंगन बाड़ी भवन में चापाकल मरम्मती कराने का सिर्फ चर्चा की। इसके साथ ही एक दो योजना में राशि भुगतान करने की चर्चा उठाया गया। जिसमें प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि कुमार सिंह ने उन समिति सदस्य को मास्टर रौल जमा करने की बात कही है शेष किसी बातों पर चर्चा नहीं हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here