Thursday, November 30, 2023
Home पश्चिमी चम्पारण बेतिया में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

बेतिया में यंग इंडिया रन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

-

बेतिया। स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा बेतिया के कार्यकर्ताओं द्वारा यंग इंडिया रन कार्यक्रम आयोजित की गई। इसकी शुरुआत एमजेके कॉलेज गेट से बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ के द्वारा संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर 200 प्रतिभागियों को रवाना किया गया। यह कार्यक्रम शाहिद पार्क जाकर स्वामी विवेकानंद जी व शहीदों के तैल चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने किया। युवा प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की आज जयंती है।विवेकानंद जी ज्ञान और उत्साह का वह अथाह सागर है जिसमें हर युवा विश्वास के गोते लगाकर उन्हें अपना आदर्श मानता है। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहा है।स्वामी विवेकानंद के सकारात्मक विचारों ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसलिए उनका जन्मदिन हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में युवाओं के द्वारा मनाया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ जी कहा कि प्रत्येक भारतीय के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से समृद्ध किया और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए एक नई चेतना जगाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा स्वामी विवेकानंद ज्ञान का भंडार थे। 25 साल की युवावस्था में उन्होंने संसार की मोह माया को त्याग कर अध्यात्म और हिंदुत्व से गहरा लगाव कर लिया था। भारत के आध्यात्मिक और बुद्धिजीवी गुरु स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी को कोलकाता में हुआ था। धर्म और देश की संस्कृति से स्वामी विवेकानंद इस कदर जुड़े हुए थे कि उन्होंने इसका परचम विदेशों में भी जाकर लहराया। आपको बता दें कि 11 सितंबर 1983 में अमेरिका में एक धर्म संसद का आयोजन किया गया था, जिसमें भारत की ओर से स्वामी विवेकानंद सम्मिलित होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘भाइयों और बहनों’ यह वह पल था जब उनके भाषण पर दो मिनट तक पूरा हाल तालियों से गूंजता रहा। आज भी भारत के इतिहास में यह दिन गर्व और सम्मान की घटना के तौर पर याद किया जाता है।इस कार्यक्रम के प्रभारी अभिषेक यादव रहे। मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रतीक एडविन शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, राजन सोनी जिला मंत्री राजन पासवान, मंडल अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता व मंडल महामंत्री अनीश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Patna news24 livehttps://patnanews24live.com
Patna news24 live is the no 1 portal to provide you with latest news on Crime, Entertainment, Sports etc.We provide you with the latest breaking news and videos quicker than anyone else in the industry so stay tuned and follow us on Facebook,youtube, Twitter & Instagram
RELATED ARTICLES

खरपोखरा में पुलिस चेक पोस्ट का पुलिस महानिरीक्षक चंपारण क्षेत्र ने किया उद्घाटन।

भैरोगंज से राजेश कुमार की रिपोर्ट.... बगहा/भैरोगंज। सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन लगतार प्रयास कर रही है। जिसको लेकर बुधवार...

ढोल-नगाड़े के साथ आईटी एक्ट के फरार नामजद अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट... बेतिया/मझौलिया। बिहार पुलिस का एक कारनामा पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,...

एटीएम फ़्रॉड सहित शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,भेजे गए जेल।

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट... बेतिया/मझौलिया। बेतिया पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!