अब शुरू हुई कड़ाके की ठंड, इन जिले के लोग हो जाएं सावधान, येलो अलर्ट जारी।

0
502



Spread the love

बिहार। बिहार में करीब आधा नवंबर बीतने के बाद अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। हवाओं की रफ्तार में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ के आहट के चलते तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 13 नवंबर को बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, और किशनगंज जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। इसी कड़ी में आज की सुबह भी कोहरे की सफेद चादर ने इन क्षेत्रों को ढक लिया, जिससे यहां के नागरिकों को ठंड का एहसास अधिक हुआ. इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, ताकि लोग सतर्क रहें और सावधानी बरतें। आज, 15 नवंबर को बिहार के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, और किशनगंज शामिल हैं। आज बिहार का अधिकतम तापमान 30 से 32°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C तक गिर सकता है. कोहरे की वजह से वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि सुबह के समय दृश्यता में कमी आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here