अफवाहों से रहे सावधान, आपसी सौहार्द को रखें बरकरार।

0
1507

Spread the love

बेतिया। आज नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार के दौरान बगहा के रतनमाला में आपसी विवाद की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। इस घटना के संबंध में कई प्रकार की अफवाह कतिपय लोगों द्वारा फैलाई जा रही थी। जिसमें मुख्यतः हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने से संबंधित था। जाँच के क्रम में प्रतिमा सही पाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रकार के भी अफवाह फैलाये जा रहे थे, जो बिल्कुल सही नहीं थे। इस विवाद में तीन-चार लोगों को मामूली चोटें आयी है, जिनका ईलाज कराया गया है। फिलहाल चोटिल व्यक्ति ठीक हैं। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अमरकेश डी सहित अन्य जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों को समझाया गया कि आपसी सौहार्द, सद्भावना के साथ रहें। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here