सेविकाओं को दी गई मातृ शिशु पोषण का प्रशिक्षण।

0
19

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका, प्रखंड सभागार में मातृ शिशु पोषण के संबंध में सेविकाओं को दी जा रही दो दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर आज प्रशिक्षण का कार्य प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण का कार्य सीडीपीओ चंदन कुमार के उपस्थिति में आयोजित की जा रही थी । जानकारी हो की यह प्रशिक्षण का कार्य टाटा ट्रस्ट के सहयोग से नीड्स संस्था के द्वारा आयोजित की जा रही है जिसका उद्देश्य पोषण सेवाओं को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाना है जानकारी देते हुए पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी ने बताई की इस कार्यक्रम में प्रखंड के कुल 25 आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लेकर विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

इनके द्वारा यह भी बताया गया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कल मंगलवार को समाप्त हो जाएगी । इस दौरान पर्यवेक्षीका प्रीति कुमारी ने यह भी बताई की सेविकाओं को मातृ एवं शिशु पोषण , नवजात देखभाल तथा बच्चों के समुचित विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई प्रशिक्षण को सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों को भोजन यात्रा भत्ता की व्यवस्था भी की गई है यह कार्यक्रम मातृ नवजात एवं बाल शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here