अग्निकांड पीड़िता को प्रशासन की ओर से 12 हजार रुपये का राहत सहायता चेक सौंपा गया।

0
56

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक कुमार की रिपोर्ट 

लौरिया। लौरिया अंचल कार्यालय में साठी गांव की अग्निकांड पीड़िता प्रभावती देवी को प्रशासन की ओर से 12 हजार रुपये का राहत सहायता चेक सौंपा गया। शनिवार को मिली इस सहायता से प्रभावती देवी के परिवार को बड़ी राहत मिली है। लगभग चार महीने पहले प्रभावती देवी के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गई थी। इस घटना में उनका पूरा घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड के बाद से परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था। लौरिया अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने अग्निकांड अनुग्रह अनुदान मद से स्वीकृत यह राशि पीड़िता को सौंपी। इस अवसर पर अंचल कार्यालय में उपस्थित लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।अंचलाधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद राजस्व कर्मियों द्वारा स्थल जांच की गई थी और रिपोर्ट तैयार की गई। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राहत राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।चेक प्राप्त करने के बाद प्रभावती देवी ने कहा कि यह सहायता राशि उनके परिवार के लिए एक बड़ी राहत है और इससे उनको नई उम्मीद मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here