

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। प्रखंड के सभी पंचायत में आज शनिवार को बट सावित्री पूजा को लेकर सुहागिन महिलाओं द्वारा सोलो श्रृंगार करते हुए नए वस्त्र पहनते हुए फल फूल से सजाते हुए थालियों को लेकर हाथ में बांस का बना हुआ बिना कच्चा धागा इन तमाम सामग्रियों को लेकर सुहागिन महिलाएं बट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए कच्चे सुते से बट वृक्ष को बांधा गया। धार्मिक मान्यता के अनुसार हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है सुहागिन महिलाओं द्वारा आज के दिन उपवास रखते हुए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करती हुई अपने पति के लंबी आयु को लेकर ईश्वर से कामना की जानकारी होगी मूल रूप में सुहागिन महिलाएं आज के इस व्रत को लेकर यमराज भगवान के साथ सत्यवान और सावित्री की चर्चित कथाओं को लेकर आज यह व्रत रखी जाती है ।बताया जाता है की वट वृक्ष के पास इस व्रत को लेकर पुजा पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।










