किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष का हुआ चुनाव मिहीलाल यादव निर्विरोध बने अध्यक्ष।

0
21

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। प्रखंड के सभागार भवन में आज गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि भारती के अध्यक्षता में उपस्थित मनोनीत किसान सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई बैठक में विभागीय आदेश के आलोक में किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर या बैठक आयोजित की गई थी जिसमें उपस्थित मनोनीत किसान सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से मिहीलाल यादव ग्राम माणिक पथडडा थाना फुल्लीडुमर जिला बांका को अध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है इस बात की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रुचि भारती के द्वारा देते हुए यह भी बताया कि इसकी प्रतिलिपि जिला कृषि पदाधिकारी बांका को भी भेज दिया गया है।

मिहीलाल यादव को अध्यक्ष चुने जाने पर प्रखंड के किसानों ने इन्हें बधाई दी है इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अलावे प्रखंड कृषि समन्वयक मोहम्मद जियाउल मुस्तफा, अविनाश भारती, नरेंद्र कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सत्यम कुमार प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार के अलावे किसान सलाहकार के रूप में सदानंद, राजेश कुमार रंजीत कुमार उमाशंकर कुमार मिथिलेश कुमार सुनील कुमार अमर किशोर मनोज देव आदि एनालॉग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here