लाठी-डंडे से भिड़े दो पक्ष, मारपीट में दोनों घायल।

0
19

Spread the love

एक-दूसरे पर दर्ज कराई प्राथमिकी, आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस कर रही जांच।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। पहले पक्ष के राम नारायण मरदनिया (65 वर्ष) ने आरोप लगाया है कि 28 अप्रैल की दोपहर करीब 1:30 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएस रिजॉर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मण महतो से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद लक्ष्मण महतो ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वे वहीं गिर पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उनके पास रखे 5000 रुपये भी निकाल लिए गए। घटना के बाद परिजन उन्हें वाल्मीकिनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के लक्ष्मण महतो ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे उसी दिन करीब 2 बजे भैंस और बकरी चराने जा रहे थे। आरएस रिजॉर्ट के पास पहले से घात लगाए बैठे राम नारायण मरदनिया ने पीछे से उन पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें पहले वाल्मीकिनगर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बेहतर इलाज के लिए बगहा तथा बाद में बेतिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here