पटना न्यूज 24 लाइव पर वायरल वीडियो प्रकाशित होते ही खबर का असर, शिक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण।

0
125

Spread the love

बेतिया/मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट।।

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड के रमपुरवा महनवा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बकुलिया टोला में सहायक शिक्षक शिवम कुमार के अभद्र व्यवहार मामले में अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। पटना न्यूज 24 लाइव पर खबर प्रसारित होने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने शिक्षक शिवम कुमार से पत्रांक 387 दिनांक 4 /05/ 2026 स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले में बताया गया कि शिक्षक के देर से विद्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने कारण पूछा, जिस पर शिक्षक ने कहा कि “हम स्कूल आएं या नहीं, आपको क्या मतलब, जहां शिकायत करनी है कर लीजिए, हम जिला और राज्य हिलाने वाले व्यक्ति हैं।

”इस बयान से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया था। जारी स्पष्टीकरण पत्र में बीईओ हफीजुर्रहमान ने इसे उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का उदाहरण बताया है। शिक्षक को दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वेतन रोकने समेत कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here