20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
38

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के खेसर थाना की पुलिस के द्वारा मध्य निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शराब पीने एवं शराब कारोबारी के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के खेलोनिंया गांव से 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। खेसर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कर्मवीर प्रसाद के द्वारा बताया गया कि मंगलवार को खेलौनिंया गांव से अजीत चौधरी पिता स्वर्गीय डगरू चौधरी को एक प्लास्टिक के बोरे में सफेद पॉलिथीन में एक-एक लीटर का बंधे 20 लीटर देसी महुआ जप्त करते हुए कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए कानूनी कार्यवाही कर बांका न्यायालय भेजा जाएगा इनके द्वारा यह भी बताया गया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत जो भी इस कारोबारी में लिप्त हैं उन्हें बक्सा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here