बेतिया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होमों की हुई औचक जाँच।

0
113

Spread the love

बेतिया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों और नर्सिंग होम की सघन जांच की गई। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि आज की कार्रवाई के दौरान कुल चार प्रमुख केंद्रों पर छापेमारी की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सबसे पहले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पड़ताल की।

इस दौरान कुल 2 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ गहनता से दस्तावेजों की जांच करने के बाद प्रशासन ने पाया कि दोनों केंद्रों के सभी कागजात और मानक सही हैं। वहीं, दूसरी ओर अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ चलाए गए अभियान में टीम ने 2 संस्थानों का निरीक्षण किया। इनमें से एक नर्सिंग होम के सभी दस्तावेज वैध पाए गए और उसे मानक के अनुरूप पाया गया। हालांकि, एक अन्य नर्सिंग होम में स्थिति अलग रही; जांच टीम को वहां कुछ कमियां मिलीं, जिसके आधार पर विभाग द्वारा उसके विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here