बसवरिया पंचायत के महा दलित बस्ती में हुई भीषण आगलगी की घटना में 14 घर जलकर राख।

0
53

Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड के बसवरिया पंचायत के महा दलित बस्ती बहुअरवा वार्ड संख्या 1 में हुई शनिवार की सुबह खाना बनाने के दौरान भीषण आगलगी की घटना में करीब 14 घर जलकर राख हो गया है। आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने तुरंत चौतरवा थाना को सूचित किया, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने तत्काल अग्निशमन की टीम को सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने किया है।

उन्होंने बताया कि आगलगी की घटना में नंदू मुसहर, मुसमात प्रभावती देवी, अनिरुद्ध मुसहर, नारायण मुसहर, बिक्रम मुसहर, अखिलेश मुसहर, राजू मुसहर, मुकेश मुसहर, नन्हकू मुसहर, मुसहर, दिलीप मुसहर, कृष्णा मुसहर, रघुनाथ मुसहर, बुची मुसहर, सुकट पासी का घर जलकर राख हो गया है।

मुखिया रौशन कुमार तिवारी ने अग्निपीढ़ितों के बीच तत्काल राहत सामग्री का वितरण किया है। वहीं अग्निपीढ़ितों को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वाशन भी दिया है। वहीं इस आगलगी की घटना को लेकर पंचायत के लोगो को मुखिया ने आग से बचने का संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here