अनियंत्रित कार गिरी नहर पुल में सवार तीन जख्मी।

0
25

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका बेलहर मुख्य पथ राम सरैया चौक से आगे तिखी मोड़ होने के कारण बांका से बेलहर जाने के क्रम में एक कार अनियंत्रित होकर नहर पुल में पलटी मारी दी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी खेसर थानाध्यक्ष को देने का काम किया सुचना मिलते ही खेसर थाना की पुलिस अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी अपने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

इसके पूर्व स्थानीय लोगों के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे तीन लोगों को बाल बाल बचा लिया गया। सभी मामुली जख्मी हुए थे अगर नहर पुल में पानी भरा होता तो बहुत बड़ी दुर्घटना होने से कोई रोक नहीं सकता था। घटना स्थल पर से पुलिस के द्वारा गाड़ी को निकाल कर जप्त करतें हुए अपने कब्जे में ले लिया गया है आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here