विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में हुई प्राथमिक दर्ज।

0
47

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध शीर्ष पदाधिकारी के आदेश अनुसार फूललीडुमर थाना क्षेत्र के नाढा पहाड़ गांव में एक जांच दल गठित करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया इस जांच दल में विद्युत आपूर्ति शाखा फूललीडुमर के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार पासवान कुशल श्रमिक महादेव प्रसाद सिंह तकनीकी ग्रेट 3 रोशन कुमार चौधरी मयंक कुमार घोष मानव बल के रूप में संजय कुमार अंगद कुमार थे इन तमाम लोगों के द्वारा विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध आधा दर्जन से ऊपर लोगों पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत फूली डूमर थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार को एक लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिक की दर्ज करने की गुहार लगाई गई है इस संबंध में थाना अध्यक्ष गुलशन कुमार से जब जानकारी ली गई उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के नाढा पहाड़ गांव में दीप नारायण यादव पिता मसूदी यादव पर साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना औपबंधिक रूप से 27791 जबकि अनिल कुमार यादव पिता रोहित यादव पर 27791 अनीता देवी पति राजेंद्र यादव पर 29138 विजय यादव पिता नंद किशोर यादव पर 14997 पंकज यादव पिता रिबन यादव 35209 देवशरण यादव पिता बसंती यादव 26618 प्रमोद यादव पिता सुखदेव यादव पर 27791 नंद देव कुमार यादव पिता धपपू यादव 29528 वही आयुष कुमार पिता मिथलेश यादव पर 10310 जबकि अन्य एक लोगों पर 20061 रुपया कुल 248634 रुपए फाइन के साथ प्राथमिक की दर्ज की गई है थानाध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया समय सीमा के अंतर्गत अगर या राशि जवान नहीं की जाती है तो गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here