फुल्लीडुमर उत्तरीय के जिप सदस्य ने नव निर्मित पी सी सी सडक का किया शुक्रवार को उद्घाटन।

0
42

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सह जिला परिषद संघ के विहार प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने आज शुक्रवार को तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत नगरडीह से रघुचक गांव तक नवनिर्मित पी सी सी सडक का उद्घाटन अपने काफी समर्थकों के उपस्थित में नारियल फोड़ कर एंव पर्दा को उठाते हुए 14 लाख 97 हजार 800 सो के लागत से किया गया। मौके पर उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए ज़िप सदस्य ने कहा की क्षेत्र के हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने को लेकर गांव गांव को बेहतर बनाने को लेकर पी सी सी सडक निर्माण होना अतिआवश्यक है उन्होंने कहा कि मेरा कोसीस है की बरसात के पूर्व ग्रामीण पी सी सी सड़कों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे की बारिश के मौसम में अवागमन में गांव के लोगों को किसी प्रकार की परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए संबंधित विभाग के अभियंता कोश संवेदक को विशेष निर्देश दिया गया है इस दौरान साफ शब्दों में कहा की कार्य के गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझोता नहीं किया जायेगा साथ ही यह भी कहा की सड़क के साथ साथ गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेय जल के अलावे शिक्षा , स्वास्थ्य,विजली के कलावे भी अन्य प्रकार की सुविधा को गांव गांव में उपलब्ध कराना मेरा पहला कर्तव्य है ।इस पुनीत कार्य को लेकर जिप सदस्य के प्रति क्षेत्र के हर लोगों के द्वारा आभार प्रकट किया मौके पर संजीव पंजीयारा,लालू यादव,राजेश पंजीयारा , धनंजय पंजीयारा, प्रमोद सिंह ,बांके बिहारी,गुलटू ठाकुर,रिककू सिंह,ललन सिंह,समीर सिंह, सुमित आनन्द,हेमंत सिंह , सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here