पिकप और मोटरसाइकिल की हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो गंभीर रूप से जख्मी प्राथमिक उपचार के बाद रेफर।

0
34

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के खेसर थाना क्षेत्र खेसर शंभूगंज मुख्य सड़क डलवामोड के आगे पेट्रोल टंकी के पास ही रात्रि के करिबन आठ बजे शंभूगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार से पिकप गाड़ी के द्वारा खेसर के तरफ से जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मारते हुए पिकप वाहन चालक रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गया है। पेट्रोल टंकी पर कार्य कर रहे कर्मियों के द्वारा खेसर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी देने का ही काम किया गया। सुचना मिलते ही घटनास्थल पर खेसर थाना की पुलिस पहुंची और दोनों जख्मी को बेहतर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंचाया गया है।

घटना की जानकारी पुलिस के द्वारा परीजनो को देने का काम किया गया। सुचना पाते ही परीजन फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर पहुंच चुके हैं। जख्मी सुमन कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह पिता अमरेन्द्र कुमार सिंह साकिन फकरिया थाना शंभूगंज जिला बांका वहीं दुसरा जख्मी हेमेंद्र कुमार सिंह पिता विवेकानंद सिंह साकिन फकरिया थाना शंभूगंज जिला बांका बताया गया है। घटना की जानकारी खेसर थाना के पुलिस राजीव कुमार के द्वारा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here