अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार।

0
50

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर : अवैध बालू खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया, जो अवैध रूप से सफेद बालू का परिवहन कर रहा था। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च की सुबह लगभग 6:10 बजे हवाई अड्डा धनहा टोला के पास अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रैक्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर BR22Q7713) ट्रॉली में बालू लदा हुआ पाया गया। चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर लदे लगभग 89 घन फीट सफेद बालू के कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। खनन विभाग की जांच में भी यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वाहन के पास खनन या परिवहन से जुड़े कोई वैध चालान उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले में खान निरीक्षक सुश्री कोमल कुमारी ने बताया कि यह कृत्य बिहार खनिज नियमावली 2019 (संशोधित 2021, 2024) तथा माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 के तहत दंडनीय है। अवैध खनन से राज्य सरकार को राजस्व की क्षति हुई है। थानाध्यक्ष से अनुरोध किया गया है कि ट्रैक्टर मालिक और फरार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। पुलिस आगे की जांच में जुटी जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here