संदिग्ध परिस्थिति में पिकअप वाहन के साथ दो गोवंश जब्त, तीन व्यक्ति हिरासत में।

0
31

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर : थाना क्षेत्र में मंगलवार को गश्ती दल की सक्रियता के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन से दो गोवंश की बरामदगी का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 21वीं वाहिनी के अंतर्गत समवाय रामपुरवा में तैनात निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्ती दल को 24 मार्च 2026 को दोपहर 12:35 बजे गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर चम्पमाई मंदिर के पास एक महेंद्रा पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन (नंबर BR22GC2259) से दो गोवंश बरामद किए गए, जिनमें एक सफेद रंग पर काले धब्बों वाला तथा दूसरा लाल रंग का था। मौके से वाहन चालक गौरव कुमार सहित कासिम मियां और शिववचन राम को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपी रमपुरवा और पिपरा कुट्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। गश्ती दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन और बरामद मवेशियों को जब्त कर लिया और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना वाल्मीकिनगर को सुपुर्द कर दिया। साथ ही सीजर मेमो एवं संबंधित दस्तावेज भी थाने को सौंपे गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था तथा इसका उद्देश्य क्या था। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसएसबी की तत्परता की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here