संतपुर सोहरिया में किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण।

0
119

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के संतपुर सोहरिया पंचायत के पंचायत भवन में सोमवार की दोपहर एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किया। इस प्रशिक्षण में पंचायत के विभिन्न गांवों से किसान शामिल हुए। कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने किसानों को योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार नयी तकनीक से खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रही है। फसल हार्वेस्टिंग होने के बाद जलाये जाने वाले पराली से किसानों को बचना होगा। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति समाप्त हो जाती है। पराली जलाने से खेती को होने वाले नुकसान के प्रति भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कहा कि किसान अपने खेत में पराली न जलाएं। बीज वितरण व कृषि यंत्र के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। सरकार कृषि योजना से सीधे किसानों को जोड़ रही है। तथा कृषि संबंधी यंत्रों एवं बीज खाद को किसनों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उत्पादन, उत्पादकता व मार्केटिंग समस्याओं का समाधान से संबंधित किसानों को बताया गया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं से संबंधित किसानों को जानकारी दी गई। पंचायत स्तरीय कृषि गोष्ठी कार्यक्रम में किसानों की मिट्टी जांच और रिपोर्ट के आधार पर फसल चयन, पोषण प्रबंधन और उन्नत कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में मिट्टी जांच, बीज उपचार, बीजामृत, जीवामृत तथा टिकाऊ कृषि तकनीकों को विस्तार से बताया गया। इस शिविर में कृषि समन्वयक अमरेश कुमार, नीरज सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, किसान सलाहकार चंद्रशेखर कुमार भारती, मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार महतो सहित दर्जनों की संख्या में किसान शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here