भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।

0
31



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र में भाई दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र का कोना-कोना पारंपरिक और लोक गीतों से गूंज रहा था। आज मौका भी था और दस्तूर भी। भाई-बहन के अमर प्रेम का महापर्व भाई दूज गुरुवार की सुबह श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हो गया। एक दिन पूर्व से कई घरों के परिसर में गोवर्धन की आकृति बनाई गई। इन आकृतियों के अहले सुबह बहनें पहुंचने लगी। पर्व से आधारित लोक गीत गाने का सिलसिला शुरू हो गया। फिर भाईयों के लंबी उम्र और सुंदर स्वास्थ्य की कामना की गई।

पूजा के बाद बहनों ने भाईयों को पहनाई माला और खिलाया बजरी

आस्था के इस पर्व में बहना का भाई के प्रति प्यार देखते ही बना। पूजा समाप्त होते ही बहना अपने भाइयों को माला पहनाया और बजरी खिला कर ईश्वर से ब्रज जैसा मजबूत हो जाने की कामना की। फिर मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया। बदले में भाईयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी प्रति प्यार का इजहार किया।इस अनोखी परंपरा में बहनों ने पहले अपने भाइयों को प्रतीकात्मक रूप से मृत्यु का शाप दिया और फिर अपनी जीभ पर कांटा चुभाकर इस शाप का प्रायश्चित किया। इसके बाद गोबर के प्रतीकात्मक गोधन को कूटते हुए अपने भाइयों की सुरक्षा की कामना की। इसके उपरांत भाइयों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार बहनों को उपहार भेंट किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here