




लगभग 52 करोड़ के लागत से बनने वाले लव कुश इको टूरिज्म पार्क का सीएम करेंगे शिलान्यास
सीएम के कार्यक्रम स्थल पर, जिला प्रशासन के अधिकारी कर रहे हैं कैंप, चप्पे चप्पे पर तैनात किए गए हैं सुरक्षा कर्मी
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:- सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह दस बजे वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। जहां पुलिस प्रशासन के तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत करने की भी कार्यक्रम है। वाल्मीकिनगर आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सर्व प्रथम 106 करोड़ की लागत से बनने वाले दोन नहर मार्ग, और लगभग 52 करोड़ की लागत से बनने वाले लव कुश इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कन्वेंशन सेंटर परिसर में बनाए गए सभा स्थल पर जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संवाद कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समुदाय द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न वस्तुओं का स्टॉल लगाया गया है। जिसका निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ करेंगे।
इंडो नेपाल बॉर्डर पर बढ़ाई गई सख्ती
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाल्मीकि नगर आगमन को लेकर सीमा सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान भी अलर्ट हैं। भारत नेपाल सीमा से आने जाने वाले लोगों के लिए जांच की दायरा बढ़ा दिया गया है। महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती प्रशासन के द्वारा कर दी गई है। एसएसबी के डॉग स्क्वायड टीम भी कार्यक्रम स्थल के अगल-बगल के क्षेत्र को सुरक्षा दायरे में लेकर लगातार जांच में लगे हुए हैं।
लव कुश पार्क में इन चीजों का होगा निर्माण
वाल्मीकिनगर में लगभग 52 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले लव कुश इको टूरिज्म पार्क में पर्यटन बढ़ावा को लेकर इन चीजों का निर्माण कराया जाएगा।
1- साइनेज वॉल पार्किंग
2- पार्किंग
3- पर्यटन सुविधा भवन
4- किड्स प्ले जोन 3 साल तक के बच्चों का
5- फव्वारा
6- किड्स प्ले एरिया 9 साल से ऊपर के बच्चों का
7- केंद्रीय फव्वारा
8-किड्स खेल क्षेत्र
9- ग्लास टावर, लवकुश वाटिका, सेंट्रल प्लाजा, के साथ-साथ 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं के लिए खेल क्षेत्र का निर्माण कराया जाएगा।