




विश्वकर्मा पूजा से शुरू सेवा पर्व पखवाड़ा में आयोजित किए जाएंगे चित्रकला, साइकिल रैली, साफ सफाई एवं क्विज प्रतियोगिता
जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,
बेतिया/वाल्मीकिनगर:-वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर व गनौली रेंज में 17 सितंबर (विश्वकर्मा पूजा) से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक सेवा पर्व कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सेवा पर्व पखवाड़ा में वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रेंजर अमित आनंद ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू सेवा पर्व पखवाड़ा अंतर्गत, साइकिल रैली, सफाई अभियान, चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद एवं प्रभात फेरी आदि कार्यक्रम शामिल है।
इस कार्यक्रम में वन क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के दिन विभाग के बारे में अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वन क्षेत्र और वन क्षेत्र से सटे इलाकों में प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें विभाग में कार्यरत सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया।