टोटो की टक्कर से महिला जख्मी, बेहतर इलाज हेतु भेजा माया गंज।

0
217



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दसुआ नहर पुल पर अनियंत्रित टोटो चलक के द्वारा रात्रि के करीबन 8,30 बजे एक महिला के साथ दुर्घटना करते हुए रात्रि का लाभ उठाते हुए भाग निकला। जानकारी हो की खेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहोरना गांव की 25 बर्षिय महिला खुशबू देवी पति जालंधर मांझी अपने पति जालधर मांझी के साथ रामसरैया हाट से आ रही थी। की रामसरैया खेसर मुख्य सड़क खेसर बाजार की ओर से जा रही एक टोटो चालक द्वारा अपना नियंत्रण खोते हुए जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला कुछ दुर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे महिला बुरी तरह ज़ख़्मी हो गयी है। इस दौरान महिला का हाथ और पैर में जख्म है। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी महिला को पति के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर ले जाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु एम्बुलेंस से मायागंज भागलपुर भेज दिया गया। इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष खेसर से जानकारी लेने पर बताया गया है की घटना के संबंध में मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। परीजनो द्वारा सुचना या लिखित आवेदन देने पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here