




बांका नगर संवाददाता राजदीप सिंह
बांका। बांका नगर परिषद उपचुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुका है। सभी उम्मीदवारों ने अपना अपना वोट बैंक के आधार पर अपनी दावेदारी भी पुख्ता करने में लगे हैं। सभी 6 प्रत्याशियों, (पूर्व सभापति संतोष सिंह, बालमुकुंद सिन्हा, मनीष कुमार, शिवलाल हांसदा, अभिषेक गौरव व अजय कुमार ) के पास आज रात तक अपने आखिरी दाँव पेश करने का समय बचा है। हालांकि इस चुनाव से बांका नगर परिषद में एक अलग ही बयार बहने लगी है। शनिवार को होने वाले चुनाव में मतदान में पहली बार ई-वोटिंग प्रणाली को प्रभाव में लाया गया है। जिसके अंतर्गत कुल 5213 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है। ये मतदाता अपने घरों से ही ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अपना मतधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसे लेकर मतदाताओं का उत्साह चरम पर है। ई- वोटिंग प्रणाली पर अनुमंडल पदाधिकारी, बांका, राज कुमार का कहना हुआ कि, “ई- वोटिंग प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी रहेगा। वोटर के सिंक्रनाइजेशन से उनका सम्पूर्ण विवरण अपडेट रहने से वो किसी भी मतदान केंद्र पर अपना मतधिकार का दुबारा प्रयोग नहीं कर सकेंगे। समस्त 51 बूथों पर ई-वोटिंग में पंजीकृत मतदाताओं की मार्क की हुई सूची उपलब्ध रहेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने हेतु जिला प्रशासन पुख्ता इंतज़ाम की हुई है। असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नज़र बनी रहेगी। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाता मजबूती से मतदान अवश्य करें।”
ये होंगे ई-वोटिंग प्रणाली के भागिदार:
राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, आसाध्य रोग से ग्रसित रोगी, गर्भवती महिलाओं के साथ साथ अप्रवासित मजदूरों को ई-वोटिंग प्रणाली की सुविधा प्रदान की गई है। जिसके माध्यम से जो मतदाता जहाँ पर हैं वहीं से अपना मतधिकार का प्रयोग अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में कर सकेंगे, जिससे लोकतंत्र को एक और नई मज़बूती मिल सकेगी।
बांका थानाध्यक्ष के संग प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च :
वहीं गुरुवार को नगर परिषद उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपने दल-बल के साथ फ्लैग मार्च को निकाला। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से नगर परिषद के सभी 51 बूथों का जायजा लेते हुए थानाध्यक्ष ने आम लोगों को बताया कि, पुलिस प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप निर्भीक होकर अपने मतधिकार का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने कहा कि, किसी भी प्रकार के अप्रिय सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।